बरेली: वेतन न मिला तो विद्युत संविदा कर्मचारियों का अवकाश में भी धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बिजली के संविदा कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने के चलते पांचवे दिन भी अवकाश के दिन मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रखा। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी अभी तक उन्हें सुरक्षा किट नहीं दी गई है। …

बरेली,अमृत विचार। बिजली के संविदा कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने के चलते पांचवे दिन भी अवकाश के दिन मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन जारी रखा। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। कई बार मांग करने के बाद भी अभी तक उन्हें सुरक्षा किट नहीं दी गई है।

जिससे नाराज बिजली संविदा कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। विद्युत उपकेंद्रों पर कार्यरत आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों ने कहा कि उनके दम पर ही बिजली व्यवस्था चल रही है। क्योंकि विद्युत उपकेंद्रों पर अवर अभियंताओं के अलावा सरकारी स्टाफ नाम मात्र के लिए कार्यरत है।

आरोप है कि ऐसे में कार्यदाई संस्था मैसर्स ओरियन सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली संविदा कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं दे रही है। कर्मचारियों को सुरक्षा किट भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है और न ही संविदा कर्मचारियों को यूनिफॉर्म आज तक उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ही संविदा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

संविदा कर्मचारी संघ के मध्यांचल उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कठेरिया ने बताया कि अनुबंधित कार्यदाई संस्था के अनुबंध के अनुसार प्रत्येक महीने की 7 तारीख तक वेतन मिलना चाहिए लेकिन समय से वेतन नहीं मिलता है। इसी कारण संगठन आंदोलित है। आरोप है कि विभागीय अधिकारी सहयोग नहीं करते हैं।

जिला अध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक हमारी 10 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं हो जाता है हम आंदोलन करते रहेंगे। समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष तस्लीम खान, जिला महामंत्री राहुल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विशाल कौशल, जिला संगठन मंत्री भवनेश गंगवार ,कार्यकारिणी सदस्य रूमसिंह गुर्जर, देवेंद्र ,भगवान स्वरूप ,सूरज ,अनूप, इकराम ,राजेश, रामचंद्र मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

बरेली: ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार की मौत

संबंधित समाचार