पीलीभीत: कर्मचारियों की मिली लापरवाही तो डीडी ने संभाली कमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। टाइगर रिजर्व में लगातार सामने आ रहे अवैध शिकारऔर कटान की घटनाओं में वन कर्मियों की संलिप्ता पाए जाने पर वन विभाग की फजीहत हो गई है। जिसके बाद डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने सख्त रूख अपनाते हुए जंगल की गश्त का जिम्मा खुद संभाला है। अवकाश के दिन भी वह जंगल में …

पीलीभीत,अमृत विचार। टाइगर रिजर्व में लगातार सामने आ रहे अवैध शिकारऔर कटान की घटनाओं में वन कर्मियों की संलिप्ता पाए जाने पर वन विभाग की फजीहत हो गई है। जिसके बाद डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने सख्त रूख अपनाते हुए जंगल की गश्त का जिम्मा खुद संभाला है।

अवकाश के दिन भी वह जंगल में भ्रमण को निकले और समस्त रेंजों में जाकर गश्त की। साथ ही कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि अगर लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने पीटीआर के जंगल में गश्त करने के लिए अपने काफिले के साथ निकले।

कई रेंजों में उन्होंने औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान कुछ खामियां मिलीं तो तत्काल वन कर्मचारियों को सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही महोफ रेंज में अवैध शिकार का मामला सामने आने के बाद नवीन खंडलेवाल ने जंगल में कई किलोमीटर गश्त करने के साथ ही नाव से डैम और शारदा नदी में भी गश्त की। हालांकि गश्त के दौरान कुछ नहीं मिल सका। मछली शिकार और तमाम अवैध काम को रोकने के लिए रणनीति तैयार करते हुए खुद कमान संभाली है।

ये भी  पढ़ें-

पीलीभीत: दियोरिया रेंज से घास निकासी का वीडियो वायरल

संबंधित समाचार