बरेली: चोरी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
सीबीगंज,अमृत विचार। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कविशा मोटर्स के गोदाम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया। परसाखेड़ा के पास कविशा मोटर्स के गोदाम से बीते सप्ताह साइलेंसर चोरी हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सोमवार रात चौकी इंचार्ज विश्वदेव सिंह को सूचना मिली कि …
सीबीगंज,अमृत विचार। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कविशा मोटर्स के गोदाम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया।
परसाखेड़ा के पास कविशा मोटर्स के गोदाम से बीते सप्ताह साइलेंसर चोरी हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
सोमवार रात चौकी इंचार्ज विश्वदेव सिंह को सूचना मिली कि परसाखेड़ा के पास तीन संदिग्ध युवक चोरी करने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर ताहिर,सानू खां, मुजाहिद निवासी धनतिया थाना फतेहगंज पश्चिमी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने इस सप्ताह पहले हुई चोरी की घटना कबूल की। पुलिस ने सभी आरोपियो को लिखा पढ़ी कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें-
