आज का राशिफल | 02 मार्च, 2022
मेष आज कारोबार में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। संतान के व्यवहार से आपको प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। वृष आज मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण कर पाने में सफल रहेंगे। …
मेष
आज कारोबार में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। संतान के व्यवहार से आपको प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आर्थिक मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे।
वृष
आज मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण कर पाने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में नए प्रयोग कर सकते हैं। रिश्तेदार आपकी प्रशंसा करेंगे। सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे।
मिथुन
आज निजी रिश्तों में स्वार्थ की भावना न आने दें। आध्यात्म के प्रति मन में रुचि जागृत होगी। विदेशों में रह रहे लोग स्वदेश लौटने का विचार कर सकते हैं। व्यापार में बड़ी डील मिलने की संभावना बन रही है।
कर्क
आज राजनीतिक लोगों को षड्यंत्रों का सामना करना पड़ सकता है। अड़ियल रवैये के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेकर निर्णय लेना हितकर होगा।
सिंह
आज व्यवसाय में अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे। पिता के व्यवहार से थोड़ा निराश हो सकते हैं। वकीलों को किसी बड़े केस में जीत मिल सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेम व सम्मान बढ़ेगा।
कन्या
आज अपना गुस्सा सहकर्मियों पर न उतारें। बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का प्रयास करें। पसलियों में दर्द व खिंचाव की समस्या हो सकती है। परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे। धर्म-कर्म पर धन खर्च होगा।
तुला
आज प्रेम संबंधों में प्रेम की अपेक्षा दिखावा ज्यादा रहेगा। मित्र आपकी मदद करने में हिचकिचा सकते हैं। उधार दिया हुआ धन परेशानी खड़ी कर सकता है। घरेलू वातावरण सामान्य रहेगा। आज शाम को आप किसी गम्भीर विषय पर चिंतन कर सकते हैं।
वृश्चिक
आज अपने कार्यों को लेकर गंभीर रहेंगे। सहकर्मियों का प्रति मन में द्वेष पनप सकता है। भुजाओं में दर्द की शिकायत हो सकती है। मन में नया कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। जॉब में असंतोष उत्पन्न होगा। गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ जायेंगे।
मकर
आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। धन को लेकर अटके हुए काम बिगड़े काम बनेंगे। झूंठ बोलने से परहेज करें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। माता-पिता की सलाह लेना उत्तम होगा।
कुंभ
आज सभी काम बिना रुकावट के पूर्ण होंगे। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। परिवार का साथ मिलेगा।
मीन
आज सरकारी कार्यों में दस्तावेजों के कारण समस्या हो सकती है। चिड़चिड़ेपन के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। शुभचिंतकों से विवाद न करें। समुद्री तट के समीप रहने वाले लोगों को कार्यों में सफलता मिलेगी।
