पत्नी-सास के हत्यारोपी ने ट्रेन से कटकर गाजियाबाद में दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखा बहुत प्यार करता था…तेरे पास आ रहा हूं
जसपुर/ठाकुरद्वारा/मुरादाबाद/अमृत विचार। जसपुर में पत्नी नीशू और सास जयंती की धारदार हथियार से हत्या कर फरार हुये हत्यारोपी निखिल उर्फ सोनू ने गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। दोहरे हत्याकांड के आरोपी की मौत की सूचना पर जसपुर पुलिस गाजियाबाद पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार, जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निकट ठाकुर …
जसपुर/ठाकुरद्वारा/मुरादाबाद/अमृत विचार। जसपुर में पत्नी नीशू और सास जयंती की धारदार हथियार से हत्या कर फरार हुये हत्यारोपी निखिल उर्फ सोनू ने गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। दोहरे हत्याकांड के आरोपी की मौत की सूचना पर जसपुर पुलिस गाजियाबाद पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार, जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निकट ठाकुर मंदिर निवासी निखिल उर्फ सोनू बीते रविवार 27 फरवरी को ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद निवासी अपनी पत्नी नीशू व सास जयंती की हत्या करके फरार हो गया था। उसके खिलाफ नीशू के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को हत्यारोपी निखिल उर्फ सोनू ने कवि नगर, गाजियाबाद में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी और गाजियाबाद पुलिस ने उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त सोनू के रूप में की। सोनू की जेब से मोबाइल फोन भी मिला। मोबाइल से मिले नंबर के आधार पर जीआरपी ने घटना की सूचना जसपुर पुलिस तथा सोनू की बहन को दी। मैं माफी के काबिल तो नहीं, मगर मैं तेरे पास आ रहा हूं…
पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी निखिल उर्फ सोनू के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में सोनू ने लिखा कि जान से ज्यादा प्यार करना था और मैंने तुझे जान से मार दिया। मैं माफी के काबिल तो नहीं हूं, मगर मैं तेरे पास आ रहा हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना। बताया गया कि नीशू के परिजनों ने सोनू पर आरोप लगाया था कि वह शादी के बाद भी दूसरी महिलाओं के संपर्क में रहता था। ससुरालवालों से रुपयों की मांग करता था, इसके चलते उसका ससुराल पक्ष से विवाद भी रहता था।
पुलिस ने तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका जताई
ठाकुरद्वारा। पत्नी और सास की हत्या बाद फरार आरोपी का शव गजियाबाद में रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। हालांकि मौत के कारण का पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस ने तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। उसका शव लेने के लिए एसओजी की टीम गाजियाबाद रवाना हुई है। शनिवार को उत्तराखंड के जसपुर गांव निवासी निखिल उर्फ सोनू नाथ ने पत्नी नीशू देवी व सास जयंती की पाटल से काटकर हत्या कर दी थी। उसकी पत्नी निखिल से विवाद के चलते मायके चली गई थी। निखिल के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध के चलते उनमें विवाद हो रहा था। शनिवार को वह पत्नी को उसके मायके से बुलाकर लाया तो उसकी सास भी आ गई। अपने घर लाकर उसने घटना को अंजाम दिया था। मंगलवार को उत्तराखंड की काशीपुर पुलिस को सूचना मिली कि निखिल की गाजियाबाद के कविनगर इलाके में ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
