ड्वेन ब्रावो और डेविड वॉर्नर पर चढ़ा ‘बच्चन पांडे’ का बुखार, वीडियो देखकर अक्षय कुमार ने किया रिएक्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज होने वाला है और उससे पहले ही क्रिकेटर्स का सोशल मीडिया पर जलवा देखने को मिल रहा है। ड्वेन ब्रावो, डेविड वॉर्नर समेत कई लोग सोशल मीडिया पर रील्स बनाते रहते हैं।वहीं अब वेस्टइंडीज़ के ड्वेन ब्रावो एक डांस रील बनाई है। वह अक्षय कुमार की नई ‘बच्चन …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज होने वाला है और उससे पहले ही क्रिकेटर्स का सोशल मीडिया पर जलवा देखने को मिल रहा है। ड्वेन ब्रावो, डेविड वॉर्नर समेत कई लोग सोशल मीडिया पर रील्स बनाते रहते हैं।वहीं अब वेस्टइंडीज़ के ड्वेन ब्रावो एक डांस रील बनाई है। वह अक्षय कुमार की नई ‘बच्चन पांडे’ के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। ड्वेन ब्रावो ने लिखा है कि वह अक्षय कुमार से टक्कर लेने के लिए तैयार हैं।

सिर्फ ड्वेन ब्रावो ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने भी एक डांस रील बनाई है। साथ ही वीडियो में अक्षय कुमार को टैग करते हुए पूछा कि क्या उन्हें पसंद आया। वॉर्नर ने अपनी आंखों से भी कुछ स्टेप किए हैं। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। डेविड वॉर्नर इस वक्त पाकिस्तान में हैं और टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा हैं।

आपको बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले अक्षय कुमार की नई फिल्म बच्चन पांडेय का गाना “मार खाएगा” रिलीज हुआ था। ये गाना काफी सुर्खियों में है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ इसी महीने 18 मार्च को रिलीज़ हो रही है। अक्षय कुमार के गानों पर पहले भी क्रिकेट के कई सितारे इस तरह की रील बना चुके हैं।

 

संबंधित समाचार