मुरादाबाद : शराब के नशे में भाई को सरियों से पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती
मुरादाबाद/अमृत विचार। शादी वाले घर में शराब पीकर पहुंचने का विरोध करने पर छोटे भाई उग्र हो गया। सरिया से बड़े भाई को पीट कर घायल कर दिया। घर में मौजूद मेहमानों ने किसी तरह से उसे बचाया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम मछरिया का …
मुरादाबाद/अमृत विचार। शादी वाले घर में शराब पीकर पहुंचने का विरोध करने पर छोटे भाई उग्र हो गया। सरिया से बड़े भाई को पीट कर घायल कर दिया। घर में मौजूद मेहमानों ने किसी तरह से उसे बचाया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम मछरिया का है। गांव निवासी धर्मवीर के बेटे की चार मार्च को शादी होनी है। जिस कारण घर में मेहमान आए हुए हैं। मंगलवार की देर रात धर्मवीर का छोटा भाई धर्मेंद्र शराब पीकर आया। जिस पर एक भाई काशीनाथ ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर धर्मेंद्र बड़े भाई काशीनाथ से भिड़ गया।
आरोप है कि सरिया से उस पर हमला कर दिया। सरिया लगने से काशीनाथ का सिर फट गया। मौजूद रिश्तेदारों ने किसी तरह उसे बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें : दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
