‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान का मखौल उड़ाने वाले देश को ताकतवर नहीं बना सकते: पीएम मोदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिये देश के शक्तिशाली होने की जरूरत पर बल देते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मखौल उड़ाने वाले परिवारवादी लोग भारत को ताकतवर नहीं बना सकते। सोनभद्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बुधवार को कहा कि आज …

सोनभद्र। वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिये देश के शक्तिशाली होने की जरूरत पर बल देते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मखौल उड़ाने वाले परिवारवादी लोग भारत को ताकतवर नहीं बना सकते।

सोनभद्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बुधवार को कहा कि आज दुनिया में जो हालात बनें हैं वो आप देख रहे हैं। ये भारत का बढ़ता सामर्थ्य ही है कि हम यूक्रेन में फंसे हमारे देश के नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए इतना बड़ा अभियान चला रहे हैं। संकट में फंसे भारतीयों को ज्यादा तेजी से निकालने के लिए हमारी सेना और वायुसेना को भी लगा दिया गया है। मैं आज देश के लोगों को भी ये विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी ”

उन्होंने कहा कि  ऑपरेशन गंगा के तहत कईं हजार नागरिकों को वहां से देश वापस लाया जा चुका है। इस मिशन को गति देने के लिए भारत ने अपने चार मंत्रियों को भी वहां पर भेज दिया है। पीएम ने कहा कि बदलते हुए समय में भारत को और ज्यादा ताकतवर बनना ही होगा। भारत तभी ताकतवर बनेगा, जब दूसरे देशों पर भारत की निर्भरता कम से कम होगी।

जो लोग आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजाक उड़ाते हों, जो भारत की सेनाओं के अपमान करते हों, जो भारत के उद्यमियों की मेहनत से चल रहे मेक इन इंडिया अभियान का मखौल उड़ाते हों। वो घोर परिवारवादी लोग भारत को कभी ताकतवर नहीं बना सकते।

पढ़ें- आपूर्ति बढ़ने के बावजूद वैश्विक तेल कीमतों में 5 डॉलर प्रति बैरल की वृद्धि

संबंधित समाचार