मुरादाबाद : छात्रों ने वृद्ध आश्रम का किया भ्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरनपुर कला के छात्रों को मुरादाबाद एक्सप्रेस वानप्रस्थ आश्रम में भ्रमण कराया। इस अवसर पर छात्रों ने वृद्धों का हालचाल जाना। साथ ही उनके साथ समय व्यतीत किया। वृद्धाश्रम में निवास कर रहे पवन कुमार चड्डा ने अपने जीवन के अनुभवों को बच्चों से साझा किया। उन्होंने कहा कि …

मुरादाबाद,अमृत विचार। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरनपुर कला के छात्रों को मुरादाबाद एक्सप्रेस वानप्रस्थ आश्रम में भ्रमण कराया। इस अवसर पर छात्रों ने वृद्धों का हालचाल जाना। साथ ही उनके साथ समय व्यतीत किया।

वृद्धाश्रम में निवास कर रहे पवन कुमार चड्डा ने अपने जीवन के अनुभवों को बच्चों से साझा किया। उन्होंने कहा कि सबको वृद्धों का आदर सम्मान करना चाहिए। बुढ़ापे में सभी की देखभाल करनी चाहिए। परिवार में एकजुट होकर रहना चाहिए, जिससे वृद्धों को आश्रम में रहना न पड़े।

वहीं प्रचार पीयूष गंगवार ने छात्रों से अपील की कि वे अपने माता-पिता दादा-दादी की देखभाल करें। कहा कि ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए कि परिवार के बुजुर्गों को वृद्धाश्रम से जुड़ना पड़े। इस मौके पर महेश सिंह, सुचित्रा कुशवाह, अनुष्का, छाया, शिवानी, प्रियांशी आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : शराब के नशे में भाई को सरियों से पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती

 

संबंधित समाचार