गोरखपुर: सोशल मीडिया पर दो भाई अपने गीत ‘बटन दबेगा टन टन टन’ के जरिए कर रहे हैं लोगों को मतदान के लिए जागरूक
गोरखपुर। सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार में क्लास 11 के स्टूडेंट आभास और क्लास 7 के आर्नव ने गोरखपुर के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यह गीत बनाया है। इसका शीर्षक है बटन दबेगा टन टन टन। दोनों भाइयों ने मिलकर इसे गाया है और संगीतबद्ध भी किया है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर …
गोरखपुर। सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार में क्लास 11 के स्टूडेंट आभास और क्लास 7 के आर्नव ने गोरखपुर के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए यह गीत बनाया है। इसका शीर्षक है बटन दबेगा टन टन टन। दोनों भाइयों ने मिलकर इसे गाया है और संगीतबद्ध भी किया है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा है और लोग इस गाने पर रील भी बना रहे हैं।
आभास अनुराग सुमन जिनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में है और साथ ही यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी है,जबकि आर्नव फिल्म कलाकार है। बता दें कि इससे पहले भी दोनों भाइयों ने मिलकर कई सारे चर्चित गानों को कंपोज किया है। दिल से थैंक यू जिसे दोनों भाइयों ने करो ना काल में करोना वॉरियर्स के लिए बनाया था। साथ ही चलो एक साथ मिलकर देश में दिए जलाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आओ मिलकर करें हम सफाई सफाई और उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर मैं यूपी वाला हूं मुझको नाज है इन गानों को कंपोज किया है।
