बहराइच: तहसील एसोसिएशन चुनाव के लिए तीन नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा तहसील एसोसिएशन चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। 3 और 4 मार्च को नामांकन किया जायेगा। नानपारा तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। मंगलवार को एल्डर कमेटी चेयरमैन रामादल वर्मा, रूप नारायण जायसवाल की अगुवाई में तहसील नानपारा इकाई के चुनाव …

बहराइच। नानपारा तहसील एसोसिएशन चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। 3 और 4 मार्च को नामांकन किया जायेगा।

नानपारा तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। मंगलवार को एल्डर कमेटी चेयरमैन रामादल वर्मा, रूप नारायण जायसवाल की अगुवाई में तहसील नानपारा इकाई के चुनाव के लिए 3  नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष व एक मंत्री पद के लिए नामांकन पत्र बिका। मतदाता सूची प्रकाशन के बाद तहसील की रंगत बदल गई है एसोशिएशन का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अधिवक्ताओं से मिलने लग गए है।

तीन व चार मार्च को नामांकन होगा, पांच मार्च को नामांकन पत्रों की जांच सात मार्च को नाम  वापसी होगी। नौ मार्च को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक चुनाव के बाद मतगणना होगी और 10 मार्च को परिणाम की घोषणा होगी उक्त जानकारी एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रामादल वर्मा ने दी।

यह भी पढ़े-गरमपानी: अवैध शराब बिक्री से चढ़ा महिलाओं का पारा

संबंधित समाचार