अमरोहा : दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पांच घायल
अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। घायलों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। बुधवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलपुर गढ़ी निवासी विकास एवं प्रेमचंद में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे …
अमरोहा/हसनपुर,अमृत विचार। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। घायलों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी है।
बुधवार को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलपुर गढ़ी निवासी विकास एवं प्रेमचंद में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें विकास की तरफ से हरवंश, भूखन एवं भगवंत समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से प्रेमचंद घायल हो गया।
विकास का आरोप है कि प्रेमचंद द्वारा उनके खेत की मेढ़ को तोड़ा जा रहा था। जिसे मना करने पर प्रेमचंद द्वारा झगड़ा किया गया। जबकि प्रेमचंद का आरोप है कि विकास व उसके साथियों द्वारा उसकी भाई की पत्नी के साथ छेड़खानी की जा रही थी। जिसका विरोध करने पर उन चारों ने मारपीट की।
पांचों घायलों ने कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की मांग की। पुलिस ने दोनों की तहरीर लेकर घायलों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल भेज दिया।
जहां पर उपचार के दौरान प्रेमचंद की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम फूलपुर गढ़ी में दो पक्षों में मारपीट हुई है। जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
