मुरादाबाद : शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से नाराजगी
मुरादाबाद, अमृत विचार। समय से वेतन भुगतान न करने सहित नौ बिंदुओं पर वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाने से नाराज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जताई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस पर कारवाई कराने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश …
मुरादाबाद, अमृत विचार। समय से वेतन भुगतान न करने सहित नौ बिंदुओं पर वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाने से नाराज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने नाराजगी जताई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस पर कारवाई कराने की मांग की है।
संघ के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को वित्त एवं लेखाधिकारी को नौ बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा था। इसमें हर महीने समय से वेतन भुगतान, आयकर कटौती का विवरण देने, वित्तीय वर्ष में शिक्षकों के अवशेष डीए, बोनस का भुगतान सहित नौ बिंदु शामिल था, लेकिन इस पर कोई कदम नहीं उठाया गया।
इससे शिक्षकों में नाराजगी है। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना समाप्त होने के बाद इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द रणनीति तैयार कर लेंगे।
