बिजनौर : युवती की फोटो खींचने पर दो बारात के लोगों में चले लाठी-डंडे, कई घायल
बिजनौर/नूरपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के एक वैकेंट हाल में अलग अलग-जगह से आई दो बारात के लोगों में युवती की फोटो खींचने को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों ओर से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। इस दौरान एक बारात को बिना निकाह किए बैरंग लौटना पड़ा। एक पक्ष ने अज्ञात के खिलाफ …
बिजनौर/नूरपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के एक वैकेंट हाल में अलग अलग-जगह से आई दो बारात के लोगों में युवती की फोटो खींचने को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों ओर से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। इस दौरान एक बारात को बिना निकाह किए बैरंग लौटना पड़ा। एक पक्ष ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट की वीडियो वायरल होने से घटना चर्चा में है।
दरअसल, बीते 28 फरवरी को थाना क्षेत्र के गांव पथवारी बसंतपुर निवासी एक व्यक्ति की दो पुत्रियों की शादी थी। एक पुत्री की बारात स्योहारा नगर व दूसरी पुत्री की बारात सलेमपुर गढ़ी थाना कांठ से आई थी। लड़की पक्ष ने दोनों बारातों के स्वागत की व्यवस्था पास के गांव सैदपुर माफी के एक वैंकेट हाल में की थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खानपान के दौरान एक बारात पक्ष के किसी युवक ने दूसरी बारात में आई एक युवती की फोटो मोबाइल में खींच ली। इस बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए।
इस मारपीट में सलेमपुर गढ़ी से आई बारात के मोहम्मद फैजान आलम, फरहान, साबेज और रिजवान सहित दोनों पक्ष के लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायल लोगों का गांव के निजी चिकित्सकों से उपचार कराया गया। सलेमपुर गढ़ी पक्ष के मोहम्मद अशरफ ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उधर लड़की पक्ष ने स्योहारा से आई बारात को बेटी का निकाह पढ़ाकर विदा कर दिया, जबकि सलेमपुर गढ़ी बिना निकाह के बैरंग लौटा दिया। दो बारातों में लाठी-डंडे चलने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस बाबत थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है ।
