रायबरेली: तहसील में पेशी पर आए युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, मचा हड़कंप
रायबरेली। तहसील में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवक को तहसील परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया और हमलावर बड़े आराम से घटना को अंजाम देकर भाग गए। क्षेत्र के गांव पूरे महराज निवासी देशराज बुधवार की सुबह ऊंचाहार …
रायबरेली। तहसील में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार दो लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवक को तहसील परिसर में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया और हमलावर बड़े आराम से घटना को अंजाम देकर भाग गए।
क्षेत्र के गांव पूरे महराज निवासी देशराज बुधवार की सुबह ऊंचाहार तहसील पेशी पर आया था। ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हुए आपसी विवाद में क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल निवासी दीपक कुमार के साथ ऊंचाहार पुलिस ने उसका भी शांति भंग के आरोप में चालान किया था।
इसी मुकदमे की पेशी पर वह तहसील के न्यायालय में आया था। जब वह तहसील कचहरी में अंदर घुसा उसी समय दो हमलावर बाइक से कचहरी पहुंचे और देशराज पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बदहवास देशराज बचाव के लिए इधर-उधर भागता रहा।
हमलावर उसे दौड़ा पर पीट रहे थे, किंतु कोई भी बचाव के लिए सामने नही आया। जब लहूलुहान होकर देशराज जमीन पर गिर पड़ा, तब हमलावर उसे छोड़कर भागे। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। देशराज का आरोप है कि एक दिन पहले आरोपित ने उसे फोन पर जान से मार डालने की धमकी दी थी। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बिजनौर : युवती की फोटो खींचने पर दो बारात के लोगों में चले लाठी-डंडे, कई घायल
