सपा के लिए रैली करने वाराणसी आईं ममता बनर्जी का हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, दिखाये काले झंडे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। सपा के लिए रैली करने बनारस आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विरोध  का सामना करना पड़ा है। ममता बनर्जी को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए हैं। हिंदू युवा वाहिनी ने ममता बनर्जी का काफिला रोकने का प्रयास किया है। इस दौरान नारेबाजी की भी खबरें सामने आ …

वाराणसी। सपा के लिए रैली करने बनारस आईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विरोध  का सामना करना पड़ा है। ममता बनर्जी को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए हैं। हिंदू युवा वाहिनी ने ममता बनर्जी का काफिला रोकने का प्रयास किया है।

इस दौरान नारेबाजी की भी खबरें सामने आ रही हैं। वहीं बातचीत में ममता बनर्जी ने कहा कि वो किसी से डरने वाली नहीं हैं। वो यहां से नहीं भागेंगी और प्रचार करके ही वापस जाएंगी। उन्होंने सड़क पर खड़े होकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों का बहुत बहुत शुक्रिया।

उन्होंने कहा कि वो वापस नहीं जाने वाली हैं। वो मीटिंग जरूर करेंगी। वो बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगी। ममता ने इस बीच जय हिंद, जय यूपी और हर हर महादेव का नारा भी लगाया।

बता दें कि ममता गुरुवार को सपा के पक्ष में एक रैली करने वाली हैं। इसी सिलसिले में वो बुधवार को गंगा घाट जा रही थीं। उन्होंने कहा कि लगता है बीजेपी वाले डर गए हैं तभी मेरा विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रामपुर : महाशिवरात्रि पर्व पर सजीं रठौंडा मेले में दुकानें

संबंधित समाचार