मुरादाबाद : यूक्रेन से लौटे युवक से तहसीलदार ने जाने वहां के हालात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/कांठ, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र का ऊमरी कलां निवासी इमरान पुत्र गफ्फार यूक्रेन उजोरोड़ नेशनल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष का छात्र है। बुधवार को वह घर लौट आया। उसके आने की सूचना मिलने पर तहसीलदार विभा श्रीवास्तव उससे मिलने पहुंची और वहां के हालातों की जानकारी ली। इमरान ने बताया कि यूनिवर्सिटी की …

मुरादाबाद/कांठ, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र का ऊमरी कलां निवासी इमरान पुत्र गफ्फार यूक्रेन उजोरोड़ नेशनल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष का छात्र है। बुधवार को वह घर लौट आया। उसके आने की सूचना मिलने पर तहसीलदार विभा श्रीवास्तव उससे मिलने पहुंची और वहां के हालातों की जानकारी ली।

इमरान ने बताया कि यूनिवर्सिटी की चार बसों में सवार होकर 240 विद्यार्थी हंगरी बॉर्डर पारकर एयरपोर्ट पहुंचे। 27 फरवरी को सभी सुबह नौ बजे दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली से प्रदेश सरकार ने सभी को उनके घर पहुंचाया गया। उसने बताया कि यूक्रेन में लगातार बमबारी से वह दहशत में थे। इमरान अपने पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का है जिसके परिजन उसके घर वापसी पर अत्यंत प्रफुल्लित हैं।

तीन छात्रों के लौटने का अभी भी इंतजार
ऊमरी कलां निवासी मोहम्मद अफ़नान पुत्र मोहम्मद शाकिर, साकिब शाजिद पुत्र मोहम्मद शाजिद अली और नावेद यूसुफ पुत्र मोहम्मद यूसुफ भी यूक्रेन से लौट रहे हैं। अफ़नान के परिजनों का कहना है कि वह खारकीव के रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुका है और बेताबी से हवाई अड्डे के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने भारत सरकार से काफी उम्मीदें लगा रखी है।

गांव का ही साकिब शाजिद पुत्र मोहम्मद शाजिद अली यूक्रेन में ओडिसा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस में फाइनल का छात्र है। इनके भाई शहरोज शाजिद ने बताया कि 28 फरवरी को शाकिब साजिद ने बॉर्डर पार किया था। अब वह बुकारेस्ट एयरपोर्ट पर है। खाने पीने की कोई व्यवस्था वहां नहीं है। वह काफी दहशत में है। इंडियन एंबेसी ने एयरपोर्ट के पास सेक्टर में उसे रखा है। दूसरी ओर गांव का नावेद यूसुफ पुत्र मोहम्मद यूसुफ भी यूक्रेन खारकीव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से हवाई अड्डे तक पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहा है। तीनों के परिजनों उनके सकुशल लौटने के लिए दुआएं कर रहे हैं।

संबंधित समाचार