बरेली: पंचायत भवन और शौचालय न बनने पर प्रधान को नोटिस जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कई बार चेतावनी देने के बाद भी भुता विकासखंड की ग्राम पंचायत पीपरथरा में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा नहीं किया गया। इस पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया है। साथ ही रिकवरी कराने के निर्देश एडीओ पंचायत को दिए हैं। शासन के निर्देश …

बरेली,अमृत विचार। कई बार चेतावनी देने के बाद भी भुता विकासखंड की ग्राम पंचायत पीपरथरा में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा नहीं किया गया। इस पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया है। साथ ही रिकवरी कराने के निर्देश एडीओ पंचायत को दिए हैं।

शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के चलते कई पंचायत भवन अधर में लटके हुए हैं। ग्राम पंचायत पीपरथरा में पिछले छह माह से सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

कार्य की गति धीमी देख डीपीआरओ ने चार बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को तय समय में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। बावजूद अभी तक निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कई बार हिदायत दिए जाने के बावजूद कार्य की रफ्तार काफी धीमी है। इस पर प्रधान व सचिव को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उन पर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

लखीमपुर-खीरी: कानून का ट्रैक तोड़ रहे बदमाश, पुलिस लाचार

संबंधित समाचार