मुरादाबाद: चोरों में तीन मंदिरों को बनाया निशाना, मूर्ति की खंडित
मुरादाबाद /कांठ, अमृत विचार। क्षेत्र में चोर अब मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। जिसमें दानपात्रों से चोरी करने के बाद मूर्तियों को खंडित कर देते हैं। मंगलवार रात चोरों ने रामलीला मैदान के पास जाहरवीर मंदिर के ताले तोड़कर वहां से दो दान पात्रों को तोड़कर रुपये निकाल लिए। शनिदेव मंदिर में लगी …
मुरादाबाद /कांठ, अमृत विचार। क्षेत्र में चोर अब मंदिरों को भी निशाना बना रहे हैं। जिसमें दानपात्रों से चोरी करने के बाद मूर्तियों को खंडित कर देते हैं।
मंगलवार रात चोरों ने रामलीला मैदान के पास जाहरवीर मंदिर के ताले तोड़कर वहां से दो दान पात्रों को तोड़कर रुपये निकाल लिए। शनिदेव मंदिर में लगी हुई मूर्ति को तोड़कर विखंडित कर दिया। लोगों ने बताया कि कुम्हारों वाली गली में भी चोरों ने शिव मंदिर से दानपात्र को भी तोड़कर ले गए।
आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पूर्व ही ग्राम मुख्तयारपुर नवादा में चामुंडा देवी मंदिर से घंटे और शिव मंदिर से नाग देवता को चुरा कर ले गए थे। अभी तक कोई भी चोर पकड़ में नहीं आया। चौकी इंचार्ज कस्बा कांठ प्रभारी यशपाल सिंह को सूचना मिलने पर जहरवीर मंदिर पहुंचे।
उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही चोरों को पकड़ा जाएगा। शिकायतकर्ताओं में कृपाल सिंह, आशीष कुमार कश्यप, अमित कुमार कश्यप, रामकिशोर कश्यप, निमेष कुमारी, राजेंद्र कुमार कश्यप, सुरेंद्र पाल, राजकुमार कश्यप आदि रहे।
