गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता से की मतदान की अपील, कहा- विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए करें वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। चुनाव, लोकतंत्र का महापर्व है। इस महापर्व में आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है। आप का एक-एक वोट अमूल्य है। आपका हरेक वोट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की प्रगति को नवीन दिशा देने वाला है। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही हैं। बुधवार को जारी एक बयान में सीएम योगी ने कहा …

गोरखपुर। चुनाव, लोकतंत्र का महापर्व है। इस महापर्व में आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है। आप का एक-एक वोट अमूल्य है। आपका हरेक वोट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की प्रगति को नवीन दिशा देने वाला है।

यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही हैं। बुधवार को जारी एक बयान में सीएम योगी ने कहा कि आप अवगत हैं कि विधानसभा चुनाव के पांच चरण सम्पन्न हो चुके हैं। छठवें चरण का मतदान 3 मार्च को होना है। पहले मतदान-फिर जलपान का संकल्प लेते हुए लोकतंत्र के सजग नागरिक का दायित्व निर्वहन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाइये।

मेरी आप से अपील है कि डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में सुरक्षा, विकास और सुशासन के माध्यम से गरीब कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया है। राष्ट्रवाद और सुशासन को और प्रखर बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: राजधानी में स्थिर हुई कोरोना मरीजों की संख्या, 44 मिले नए संक्रमित

संबंधित समाचार