बाराबंकी: दूधेश्वर शिव मंदिर में हुआ नृत्य नाटिका का आयोजन, गीतेश और अतुल के भजनों पर झूमे भक्त
बाराबंकी। मंगलवार की देर रात स्थानीय दूधेश्वर महादेव मंदिर पर नृत्य नाटिका एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। शिवभक्त देर रात तक गीतेश प्रकाश और अतुल श्रीवास्तव के भजन पर झूमते रहे। इस अवसर पर बाबा दूधेश्वर का भव्य श्रृंगार भी किया गया। बड़ी संख्या में शिवभक्त इस आयोजन में शरीक हुए। कार्यक्रम की …
बाराबंकी। मंगलवार की देर रात स्थानीय दूधेश्वर महादेव मंदिर पर नृत्य नाटिका एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। शिवभक्त देर रात तक गीतेश प्रकाश और अतुल श्रीवास्तव के भजन पर झूमते रहे। इस अवसर पर बाबा दूधेश्वर का भव्य श्रृंगार भी किया गया। बड़ी संख्या में शिवभक्त इस आयोजन में शरीक हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक गीतेश प्रकाश ने किया मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे, एक बार तो हाथ उठा दो मेरे हनुमान के लिए, भजन गायक अतुल श्रीवास्तव ओम नमः शिवाय का मंत्र का उच्चारण किया, ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया।

भजन गायिका खुशबू मिश्रा “कीर्तन की रात है बाबा का साथ है, मेरा दिल तो दीवाना हो गया मुरली वाले तेरा”गीत और भजन का यह सिलसिला रात भर चला। इसके पूर्व दूधेश्वर महादेव का दुग्ध अभिषेक भी किया गया। संतोष कुमार तिवारी गणेश प्रसाद जयसवाल, मनोज द्विवेदी, मदन शुक्ला, विष्णु तिवारी, मंत्री अरविंद सिंह गोप, रामनगर विधायक शरद अवस्थी यशी श्रेया आयुषी मानसी अभय कार्यक्रम में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें; बरेली: शादी समारोह में गए फोटोग्राफर के घर लाखों की चोरी
