बरेली: 12वीं की छात्रा को कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। 12वीं की छात्रा से एक युवक ने पहले दोस्ती की और फिर रेस्टोरेंट में बुलाकर कोल्डड्रिंक में मिलाकर नशीली दवा पिला दी। युवती के बेहोश होने पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना दी। इतना ही नहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 3.70 …

बरेली,अमृत विचार। 12वीं की छात्रा से एक युवक ने पहले दोस्ती की और फिर रेस्टोरेंट में बुलाकर कोल्डड्रिंक में मिलाकर नशीली दवा पिला दी। युवती के बेहोश होने पर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना दी। इतना ही नहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 3.70 लाख रुपये वसूल लिए।

इसका पता लगने पर छात्रा की मां ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी इज्जतनगर क्षेत्र के आईवीआरआई रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी निवासी अंकित पाठक है। उसका एक दोस्त इंद्रानगर कॉलोनी में रहता है जहां अंकित जाता आता था। वहीं की एक छात्रा से अंकित ने प्यार होने की बात कही।

मगर लड़की ने उससे कह दिया कि वह 12वीं की छात्रा है और उसे अभी पढ़ाई करनी है। अंकित का मित्र छात्रा के बचपन का दोस्त है। इस पर आरोपी ने षड़यंत्र करके अपने दोस्त के साथ छात्रा के घर पहुंचा और बातचीत के दौरान उसका फोन नंबर ले लिया। इसके बाद वह फोन पर बातचीत करने लगे।

कुछ दिन पहले अंकित ने छात्रा को डीडीपुरम स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया और वहां उसे कोल्डड्रिंक पिलाई। युवती का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे। अंकित नशे की हालत में उसे बरेली कॉलेज के पास स्थित एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

फिर आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूलता रहा। आरोपी ने उससे लगभग 3.70 लाख रुपये ऐंठ लिए। युवती के मुताबिक आरोपी ने उसकी मां को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पूरा मामला युवती की मां को पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

ये भी पढ़ें-

बरेली: उद्यान विभाग निशुल्क बांटेगा तुलसी और सतावर के बीज

संबंधित समाचार