आज का राशिफल। 03 मार्च,2022
मेष आज अपने काम पर फोकस करेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वृष आज आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। गृहोपयोगी वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में परस्पर सम्मान भाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन …
मेष
आज अपने काम पर फोकस करेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
वृष
आज आपकी सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। गृहोपयोगी वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में परस्पर सम्मान भाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। नये काम में मन लगेगा। व्यवसाय में सुगमता रहेगी।
मिथुन
आज व्यापार को लेकर बड़ी डील हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। मन में आध्यात्मिक विचार जन्म लेंगे। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं।
कर्क
आज धन हानि होने की आशंका है। इसीलिए आज उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान न हों। वरना मुख्य बातों से आपका ध्यान भटक सकता है। अपच और गैस की समस्या हो सकती है।
सिंह
आज कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आपके अनुसार होते जायेंगे। आपकी जीवनशैली बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में अपनी उन्नति से सन्तुष्ट रहेंगे। मनोरञ्जन के साधनों में आप धन खर्च करेंगे। धन की कमी दूर होगी।
कन्या
आज सहकर्मियों के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। सन्तान की चिन्ता रहेगी। भाई-बहनों से मन खिन्न हो सकता है। दूसरों के मामलों में टांग न अड़ायें। युवा अपने करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
तुला
आज लंबित कानूनी मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के अवसर प्राप्त होने की संभावना है। प्रेम संबंधों का तनाव दूर होगा। नयी विद्या या स्किल्स को सीखने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक
आज मन में किसी कारण दबाव रहेगा। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। दांपत्य संबंधों में स्वार्थ की भावना को न आने दें। करियर में नये प्रयोग कर सकते हैं। दिनचर्या अस्त-व्यस्त न रखें।
धनु
आज परिवार के लोग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिये तत्पर रहेंगे। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। सभी कार्यों को सुनियोजित तरीके से करने से सफलता मिलेगी। जॉब में ट्रांसफर हो सकता है।
मकर
आज महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। सन्तान की उन्नति से मन उत्साहित रहेगा। लेकिन आपको उन पर ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहिये। आज आपको आत्मनिरीक्षण करने का अवसर मिलेगा।
कुंभ
आज रुकी हुई परियोजनाओं को शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। खानपान में शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।
मीन
आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। कफ और सर्दी की शिकायत हो सकती है। बिना पूछे दूसरों को ज्ञान न दें। गर्भवती स्त्रियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से बहस न करें।
