UP Elections 2022: शुक्रवार को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, अमित शाह ने तैयारियों का लिया जायजा
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे के लिए काशी पहुंचेंगे। उनके प्रवास से पहले गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को वाराणसी पहुंचे और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि, ऐसी कार्ययोजना बनाएं कि पीएम के रोड शो के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपामय माहौल हो जाए। …
वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे के लिए काशी पहुंचेंगे। उनके प्रवास से पहले गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को वाराणसी पहुंचे और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि, ऐसी कार्ययोजना बनाएं कि पीएम के रोड शो के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपामय माहौल हो जाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं के बीच पीएम के रोड शो की फोटो और वीडियो ज्यादा ज्यादा शेयर की जाए। बूथ स्तर तक बने व्हाट्सग्रुप तक रोड शो की पूरी जानकारी साझा की जाए।
शाह ने बताया कि प्रचार थमने के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहे। इसके लिए जरूरी है कि उनसे नियमित संवाद रखा जाए। इसके साथ ही मतदान के दिन की जिम्मेदारी भी सौंप दी जाए और उसकी निगरानी व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही ऐसी व्यवस्था हो कि विधानसभाओं में फीडबैक टीम गठित हो और कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहे।
रूट के हिसाब से कार्यकर्ताओं की टोली बना ली जाए
गृहमंत्री ने कहा कि मतदान के दिन सुबह पांच बजे कार्यकर्ताओं को फोन किया जाएगा और उन्हें उठाने के बाद छह बजे उनकी लोकेशन ली जाएगी। उन्होंने कहा, इससे पहले पीएम के दो दिन के काशी प्रवास में कार्यकर्ता उनका स्वागत ऐसा करें कि पूरे देश में संदेश जाए। इसके लिए रूट के हिसाब से कार्यकर्ताओं की टोली बना ली जाए, जो व्यवस्था बनाएं।
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री जब-जब बनारस आते हैं, तब-तब काशीवासी उनका भव्य स्वागत करते हैं। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने तैयारियों की पूरी जानकारी दी। मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने कहा कि रोड शो के कार्यक्रम का संयोजक काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया को बनाया गया है।
हर बूथ से लोगों को आमंत्रण भेजा जा रहा
खजूरी के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बैठक में कहा कि, ग्रामसभाओं में घर-घर संपर्क कर लोगों को आमंत्रित करने के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ टोलियां बनाकर जाएं। उन्होंने बताया कि वाराणसी जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में हर बूथ से लोगों को आमंत्रण भेजा जा रहा है।
पढ़ें-Russia Ukraine War: एक सप्ताह में 10 लाख लोगों ने किया यूक्रेन से पलायन
