बिग बी की आवाज में रिलीज हुआ प्रभास की ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर, 11 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारत के मेगा स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘राधे श्याम’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के नए ट्रेलर में अमिताभ बच्चन की आवाज भी सुनाई दे रही हैं। ‘राधे श्याम’में प्रभास एक एस्ट्रोलॉजर की भूमिका अदा कर रहे हैं। फिल्म के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत प्रभास के शानदार डायलॉग …

मुंबई। दक्षिण भारत के मेगा स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘राधे श्याम’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के नए ट्रेलर में अमिताभ बच्चन की आवाज भी सुनाई दे रही हैं। ‘राधे श्याम’में प्रभास एक एस्ट्रोलॉजर की भूमिका अदा कर रहे हैं।

फिल्म के दूसरे ट्रेलर की शुरुआत प्रभास के शानदार डायलॉग से होती है। ट्रेलर में प्रभास और पूजा हेगड़े की जोड़ी को काफी खूबसूरत अंदाज में पेश किया गया है। वहीं ट्रेलर के अंत में अमिताभ बच्चन की आवाज में फिल्म का डायलॉग सुनाई देता है, जिसमें वह कहते हैं, ‘ये कहानी एक जंग है, प्यार और किस्मत की’।

ऐसा बताया जा रहा है कि 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनीं राधे श्याम में प्रभास विक्रमादित्य का रोल प्ले करेंगे, जिसे पूजा हेगड़े द्वारा निभाई गई ‘प्रेरणा’ नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म ‘राधेश्याम’ हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में 11 मार्च 2022 को रिलीज होगी।

पढ़ें-UP Election LIVE: छठे चरण का मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक हुई 22% वोटिंग

संबंधित समाचार