मेरठ: इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही से गर्भवती की जान गई है। वहीं …

मेरठ। यूपी के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही से गर्भवती की जान गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक यह मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी सैनिक विहार का है। जहां अरुण की शादी करीब 8 माह पूर्व शिवानी से हुआ था। शिवानी 5 माह की गर्भवती थी उसे कई दिन से लगातार परेशानी हो रही थी परिजन 3 दिन पहले आशुतोष अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए आए चिकित्सकों ने चेकअप किया तो दोनों की जान को खतरा बताया और उसे एडमिट कर लिया।

विवाहिता की तबीयत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सकों ने मंगलवार को गर्भ की सफाई कर दी गई। इसके बाद उन्होंने शिवानी को घर भेज दिया। शाम के समय शिवानी को डॉक्टरों ने घर भेज दिया घर जाने के बाद अचानक थोड़ी देर बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई परिजन फिर से अस्पताल में अस्पताल में ले आए। अस्पताल में ही शिवानी की मौत हो गई।

जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन घबरा गया और उन्होंने सोचा कि महिला को मेडिकल के लिए रेफर कर दें लेकिन परिजनों को कुछ शक हुआ और उन्होंने वहां देखा तो शिवानी मृत पड़ी थी जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा कर दिया।

परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा कर तोड़फोड़ का भी प्रयास किया इस बीच थाना कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह परिजनों को शांत किया और मृतक महिला का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

संबंधित समाचार