सीतापुर: महिला के ऊपर गिरा छज्जा, मलबे में दबकर मौत
रेउसा, सीतापुर। जिले के थानगांव थाना क्षेत्र में एक महिला के उपर छत का छज्जा गिर गया। महिला के मलबे के नीचे दब गई। स्थानीय लोंगों के द्वारा उसे फौरन मलबे से निकाला गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी रेउसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टारें ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम सभा थानगांव निवासी बाबूराम की …
रेउसा, सीतापुर। जिले के थानगांव थाना क्षेत्र में एक महिला के उपर छत का छज्जा गिर गया। महिला के मलबे के नीचे दब गई। स्थानीय लोंगों के द्वारा उसे फौरन मलबे से निकाला गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी रेउसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टारें ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम सभा थानगांव निवासी बाबूराम की पत्नी फूल कुमारी रोज की भांति शौच के लिए गई हुई थी।
घर वापस आकर छज्जे के नीचे लगे नल पर स्नान करने के बाद कपड़े बदल रही थी। इसी बीच पहले से जर्जर छज्जा अचानक भरभरा कर उसके उपर गिर गया। मलबे के नीचे दबी फूल कुमारी को ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में निकाला गया। परिजनों ने अनन-फनन में एंबुलेंस की मदद से रेउसा सीएचसी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
