हरदोई: ताबड़तोड़ हो रही बकरी चोरी से सकते में ग्रामीण, चोरों को ढूंढने में लगी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। रामपुर की हाई-प्रोफाइल बकरी चोरी से सूबे की सियासत तपने लगी थी। बकरी चोरों ने वहां की पुलिस को नाकों चने चबवा दिए थे। यहां उस तरह का कोई हाई-प्रोफाइल मामला तो नहीं है, लेकिन फिर भी लोग बकरी चोरी की चर्चाएं करते नहीं थक रहें हैं। इलाकाई पुलिस बकरी चोरों को ढूंढनें में …

हरदोई। रामपुर की हाई-प्रोफाइल बकरी चोरी से सूबे की सियासत तपने लगी थी। बकरी चोरों ने वहां की पुलिस को नाकों चने चबवा दिए थे। यहां उस तरह का कोई हाई-प्रोफाइल मामला तो नहीं है, लेकिन फिर भी लोग बकरी चोरी की चर्चाएं करते नहीं थक रहें हैं। इलाकाई पुलिस बकरी चोरों को ढूंढनें में जुटी है।

बताते है कि बघौली थाने के भीठा दान गांव में आए दिन बकरियां चुराने की बराबर शिकायतें मिल रही है। सर्वेश पुत्र जोधे लाल ने बताया कि बुधवार की रात उसके घर के बाहर पड़ी झोपड़ी में बंधी पांच बकरियों में से तीन बकरियां चोरी हो गई। जबकि इससे दो दिन पहले उसी गांव के मानू पुत्र रघुवीर की सात बकरियां चोरी हो गई थी।

सभी बकरियां रस्सी काट कर चोरी की गई। इस तरह ताबड़तोड़ बकरी चोरी से लोग सकते में है। इस बारे में बघौली एसएचओ सोमपाल गंगवार ने बताया है कि तहरीर मिली हैं, जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- यूक्रेन में दिल्ली के कम से कम 650 लोग फंसे, परिवारों को दी जा रही है मदद: दिल्ली सरकार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात