Mercedes GLS 400: मनीष पॉल ने खरीदी लग्जरियस मर्सिडीज कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड और टीवी के फेमस होस्ट मनीष पॉल को लग्जरी लाइफ पसंद हैं। हाल ही में उन्होंने लग्जरी कार मर्सिडीज जी एल एस 400 अपने कलेक्शन में शामिल की है। इस लग्जरी कार की कीमत ₹1.65 करोड़ है। अपनी नई गाड़ी में सबसे पहले मनीष ने पत्नी संयुक्ता को बिठाया और उन्हें लंच डेट …

मुंबई। बॉलीवुड और टीवी के फेमस होस्ट मनीष पॉल को लग्जरी लाइफ पसंद हैं। हाल ही में उन्होंने लग्जरी कार मर्सिडीज जी एल एस 400 अपने कलेक्शन में शामिल की है। इस लग्जरी कार की कीमत ₹1.65 करोड़ है। अपनी नई गाड़ी में सबसे पहले मनीष ने पत्नी संयुक्ता को बिठाया और उन्हें लंच डेट पर भी घुमाने ले गए।

रेडियो जॉकी (RJ) से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मनीष इस समय काफी अच्छे मुकाम पर आ खड़े हुए हैं। अपने करियर में उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई है। मनीष की इस फोटो को देख कमेंट की लाइन लगी हुई है।

एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि साल 2018 में उनके पास कोई काम नहीं था। उनके पास अपने घर का रेंट देने तक के भी पैसे नहीं थे। ऐसे में उनकी पत्नी संयुक्ता पॉल ने घर के बिल से लेकर रेंट भरने तक की जिम्मेदारी उठाई थी।

इन दिनों मनीष स्टार प्लस के रिएलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वह जल्द ही फिल्म जुग जुग जियो में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में मनीष के साथ वरुण धवन , कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

पढ़ें-बांदा: सड़क पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार