मुरादाबाद : समूह की महिलाओं को बताएंगे उनके कार्यों की सीमाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पुष्टाहार वितरण प्रणाली में हुए बदलाव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच टकराव पैदा कर दिया आलम यह है कि डीडीओ कार्यालय पर रोजाना राशन उठान को शिकायतें पहुंच रही हैं। ऐसे में शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला विकास अधिकारी ने मौके पर निरीक्षण करने का …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पुष्टाहार वितरण प्रणाली में हुए बदलाव ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच टकराव पैदा कर दिया आलम यह है कि डीडीओ कार्यालय पर रोजाना राशन उठान को शिकायतें पहुंच रही हैं। ऐसे में शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला विकास अधिकारी ने मौके पर निरीक्षण करने का निर्णय लिया है।

जिला विकास अधिकारी गोविंद बल्लभ पाठक ने बताया कि पुष्टाहार उठान से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सुपुर्द करने तक के कार्य का मौके पर निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनकी सीमाओं के बारे में अवगत कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

संबंधित समाचार