अमेठी: मृतक बूथ एजेण्ट के घर पहुंचा समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल, कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। बुधवार देर शाम घर से बाजार जा रहे युवक के साथ हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिले में सूचना पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को संज्ञान लेते हुये राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि मण्डल के …

अमेठी। बुधवार देर शाम घर से बाजार जा रहे युवक के साथ हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जिले में सूचना पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को संज्ञान लेते हुये राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि मण्डल के साथ मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मृतक विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से राजापुर कोहरा का बूथ एजेण्ट था। जो कि अमेठी विधानसभा के संग्रामपुर थाना क्षेत्र पूरे गड़ेरियन मजरे राजापुर कोहरा रहने वाला था।

गौरतलब हो कि बुधवार को रामराज पाल के घर नाती का जन्मदिन मनाया जा रहा था। उनके दोनों पुत्र आलोक कुमार व प्रशांत कुमार शाम साढ़े पांच बजे घर से बाजार सामान लाने जा रहे थे। रास्ते में ननकू दास की कुटी के पास पहुंचे ही थे, कि पहले से घात लगाकर बैठे गांव के अजय कुमार मिश्र, माधवराज मिश्र, आशुतोष मिश्र, अभिषेक मिश्र, दुर्गा प्रसाद पाल व तीन अज्ञात लोगों लाठी, डंडा व लोहे की रॉड से मारने लगे। सिर में चोट लगने की वजह से आलोक गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया।

आनन फानन में परिजन इलाज के लिये जिला अस्पताल ले गये। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत देख ट्रामा सेन्टर लखनऊ रिफर कर दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मौत की सूचना पाते परिजनों में कोहराम मच गया। राष्ट्रीय नेतृत्व ले निर्देश पर सपा का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में उनके घर पहुँचा। परिजनों को ढांढस बधाया।

जिलाध्यक्ष ने कहा पार्टी दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। तथा इस कन्धे से कन्धा लगाकर इस लड़ाई को लड़ने का कार्य किया जायेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, रामकेवल यादव, पिन्टू यादव, राजा सिंह, सूबेदार यादव, धर्मराज पाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: गोवंश के अवशेष मिलने से रोष, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ केस

संबंधित समाचार