यूपी चुनाव 2022 : जौनपुर में मुख्यमंत्री योगी ने सपा-बसपा पर साधा निशाना, लगाया यह गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस की संवेदना किसानों, नौजवानों और महिलाओं के बजाय आतंकवादी और पेशेवर अपराधियों के साथ है। टीडी कालेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले जनसभा को संबोधित करते हुये योगी ने कहा कि इत्र और इमरती …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस की संवेदना किसानों, नौजवानों और महिलाओं के बजाय आतंकवादी और पेशेवर अपराधियों के साथ है। टीडी कालेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले जनसभा को संबोधित करते हुये योगी ने कहा कि इत्र और इमरती के लिए जौनपुर प्रसिद्ध है। देश में इत्र और इमरती की खुशबू पहुंचे, इसलिए इसे देश भर में पहचान देने का काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र बगल में होने के कारण जौनपुर विकास से कैसे वंचित हो सकता है। कोरोना के दौरान 1.50 लाख से अधिक प्रवासी जौनपुर में आए, उन सभी प्रवासी को काम देने का काम डबल इंजन की सरकार ने किया। उन्हें रोजगार से लेकर अन्न दिलाने का काम किया गया। उत्तर प्रदेश में महीने में दो बार पीएम मोदी के अच्छे कामों से ही लोग राशन पाते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कानून व्यवस्था के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वर्गीय उमानाथ सिंह को अपना बलिदान देना पड़ा था। उमानाथ सिंह उत्तर प्रदेश की अराजकता और दुर्व्यवस्था को लेकर बलिदान हो गए। योगी ने जनता से पूछा कि क्या 2017 से पहले बिजली मिलती थी। भाजपा की सरकार में 24 घंटे बिजली मिलती है। डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में सबको वैक्सीन लगाने का काम किया। आज ये वैक्सीन फ्री में मिली। सपा-बसपा की सरकार होती तो ये वैक्सीन भी ब्लैक में बेचते। सपा और बसपा की सरकार में खाद्यान के बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की संवेदना किसके साथ है, उनकी संवेदना किसानों, नौजवानों और महिलाओं के साथ नहीं है। उनकी संवेदनाएं आतंकवादी और पेशेवर अपराधियों के साथ है। इन लोगों की संवेदना भ्रष्टाचारियों के साथ है। ऐसे लोग जो विकास में बाधा डालते थे। यूपी में विकास और बुलडोजर की कार्रवाई एक साथ शुरू हुई है।

यह भी पढ़ें:-मथुरा: भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर शुरू हुई लट्ठमार होली की तैयारी, इस तारीख को होगा आयोजन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव