अयोध्या: मार्च के पहले हफ्ते में ही बढ़ा तापमान, घर-घर चलने लगे पंखे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विकास भवन में कार्यरत अशोक कुमार गुरुवार को जब सुबह 10 बजे ऑफिस के लिए निकले तो हाफ स्वेटर पहन लिया। दोपहर होते-होते ऐसे झुंझलाए कि हाफ स्वेटर भी उतार फेंका, सहकर्मियों ने पूछा तो झल्ला कर बोले यार मई जून जैसा गर्मी तो अभी से ही पड़ने लगी। जी हां, इस बार जाड़ा …

अयोध्या। विकास भवन में कार्यरत अशोक कुमार गुरुवार को जब सुबह 10 बजे ऑफिस के लिए निकले तो हाफ स्वेटर पहन लिया। दोपहर होते-होते ऐसे झुंझलाए कि हाफ स्वेटर भी उतार फेंका, सहकर्मियों ने पूछा तो झल्ला कर बोले यार मई जून जैसा गर्मी तो अभी से ही पड़ने लगी।

जी हां, इस बार जाड़ा जनवरी के अंतिम और फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही सिमट कर रह गया। इसके बाद मौसम का मिजाज बदला तो तीन मार्च होते-होते पसीने छूटने लगे हैं। धूप की तीखी तपिश और धूल भरी हवाएं अभी से मौसम पर हावी होने लगीं हैं।

बदल रहे मौसम के साथ गुरुवार का दिन काफी गर्माहट भरा रहा। बाजारों व सड़को में हल्के कपड़े पहने नजर आए। सुबह हल्की ठंड के साथ दिन ढलते ढलते मौसम में गर्माहट देखने को मिला। दोपहर की गर्माहट ने लोगों को पंखे चलाने को मजबूर कर दिया।

बाजारों में गन्ने व जूस की दुकानों पर दोपहर के समय लोगों को जूस पीते देखा गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। बदल रहे मौसम के साथ इस समय हर घर में कोई न कोई सर्दी, जुकाम व फीवर से पीड़ित है।

पढ़ें- यूपी चुनाव 2022 : जौनपुर में मुख्यमंत्री योगी ने सपा-बसपा पर साधा निशाना, लगाया यह गंभीर आरोप

संबंधित समाचार