हिमाचल प्रदेश: बस खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 14 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 हिमाचल प्रदेश।  मंडी जिले में बृहस्पतिवार को हिमाचल सड़क परिवहन निगम की एक बस के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंडी की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दुर्घटना सरकाघाट सब डिविजन के झिर गांव में …

 हिमाचल प्रदेश।  मंडी जिले में बृहस्पतिवार को हिमाचल सड़क परिवहन निगम की एक बस के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंडी की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दुर्घटना सरकाघाट सब डिविजन के झिर गांव में हुई। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें-

धन शोधन मामला: महाराष्ट्र के मंत्री मलिक की ईडी ने बढ़ाई हिरासत

संबंधित समाचार