मुरादाबाद : 50 हजार के लिए तीन तलाक देकर घर से निकाला
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी को बताया कि उसका निकाह तीन वर्ष पूर्व मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी युवक से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वाले कम दहेज का ताना देने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी को बताया कि उसका निकाह तीन वर्ष पूर्व मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी युवक से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वाले कम दहेज का ताना देने लगे। विरोध करने पर मामूली बात पर ही पिटाई करने लगे।
पीड़िता ने मायके वालों को आपबीती बताई तो उन्होंने पति को समझाया। इसके कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा मगर फिर से ससुराल वाले अपने पुराने ढर्रे पर आ गए। आरोप है कि पति ने 15 फरवरी को भी उस पर मायके से 50 हजार रुपये लाने के लिए दवाब बनाया। मना करने पर फिर से मारपीट की।
इतना ही नहीं पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने मायके पहुंच कर आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद महिला एसएसपी से मिली और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी बबलू कुमार ने एसएचओ मझोला को कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : बच्चों ने आधुनिक तस्वीर से दर्शाया भारत का भविष्य
