रायबरेली: पत्नी ने पकड़े पति के पैर और प्रेमी ने घोंट दिया गला, कुंए में मिले शव का पुलिस ने किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। प्रेम में पागल महिला पति की कातिल बन गई है। प्यार का अंधापन बड़ा अजीब होता है, जिसमे सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का अटूट वचन भी तार तार हो जाता है। ऐसा ही मामला जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दूंदगढ में सामने आया है। जहां हवस और वासना …

रायबरेली। प्रेम में पागल महिला पति की कातिल बन गई है। प्यार का अंधापन बड़ा अजीब होता है, जिसमे सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का अटूट वचन भी तार तार हो जाता है। ऐसा ही मामला जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दूंदगढ में सामने आया है। जहां हवस और वासना में अंधी एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया।

रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दुंदगढ़ गाँव मे बीती 24 फरवरी को गांव के बाहर कुएं में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव निकलवाया जिसमे मृतक के हाथ पैर बंधे थे व शव बोरे में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और जांच पड़ताल में जुट गई। पर उस वक्त पुलिस को भी नहीं पता था कि वह पत्नी जो अपने पति के शव को देख कर आंसू बहा रही है क्या वही उसकी कातिल हो सकती है? पर जांच पड़ताल में जो तथ्य सामने आए व हैरान करने वाले थे।

दरअसल मृतक सुधीर की पत्नी मीनाक्षी का प्रेम प्रसंग गाव के सूरज नाम के युवक से चल रहा था। और दोनों विवाह करना चाहते थे।उनके अनैतिक कृत्य के रास्ते का रोड़ा सुधीर था। जिसे हटाने के लिए उसकी पत्नी ने पहले उसे नींद की दवा दी और फिर अपने प्रेमी सूरज के साथ मिलकर गमछे से उंसका गला घोंट दिया। नींद में सो रहे पति का पत्नी ने पर पकड़ा और उसके प्रेमी ने उसका गला घोंटकर काम तमाम कर दिया ।फिर शव को बोर में बांध कर पास में ही कुएं में डाल दिया। इस पूरे मामले में एसपी श्लोक कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सात जनम की कसमें खाई और खुद बन गई कातिल

चंद साल पहले सुधीर की मीनाक्षी के साथ बड़े धूमधाम से शादी हुई थी। शादी की रश्मों रिवाज का दिनों पक्षों से निर्वहन किया गया। विवाह बंधन के सात फेरों में मीनाक्षी और सुधीर ने सात जनम तक साथ निभाने की कश्मे खाई। और दंपति जीवन का आगाज किया। दोनो कुछ दिन तक ही साथ रहे कि उनके बीच में सूरज नाम का एक युवक आ गया। जिसके प्यार में मीनाक्षी इस कदर अंधी हो गई कि उसने सारी मर्यादा तोड़ दी और पति पत्नी के रिश्ते को कलंकित कर दिया। जिसके नाम का सिंदूर वह अपनी मांग में भरती थी , उसी सिंदूर को खुद अपने हाथों से मिटा दिया है।

यह भी पढ़ें:-भाजपा सरकार ने मणिपुर चुनावों से पहले उग्रवादियों को 15.70 करोड़ रुपये दिये: जयराम रमेश

संबंधित समाचार