गोरखपुर: आजादी के बाद पहली बार वनटांगिया लोगों ने हर्षोल्लास के साथ किया मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले की नौ विधानसभाओं के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। इस दौरान खास बात यह रही कि देश की आज़ादी के इतने वर्षों बाद गोरखपुर और महराजगंज के पांच गांवों जो कि जंगलों में बसे हैं के वनटांगिया समुदाय ने आज पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बता दें …

गोरखपुर। जिले की नौ विधानसभाओं के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। इस दौरान खास बात यह रही कि देश की आज़ादी के इतने वर्षों बाद गोरखपुर और महराजगंज के पांच गांवों जो कि जंगलों में बसे हैं के वनटांगिया समुदाय ने आज पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बता दें कि वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के पश्चात दोनों जनपदों के पांच गांव में बसे वनटांगिया समुदाय को शासन प्रशासन ने राजस्व ग्राम घोषित करते हुए उनके उत्थान के लिए उनके आधार कार्ड से लेकर निवास तक व्यवस्था किया।

इसी के तहत उन्हें पहली बार मत देने का अधिकार प्राप्त हुआ है ।आज गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा 323 के कम्पोजिट विद्यालय जंगल तिनकोनिया नंबर 3 वनटांगिया ग्राम क्षेत्र चरगांवा जिला गोरखपुर के बूथ संख्या 352 पर वनटांगिया के लोगो ने बड़े हर्षोल्लास के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।सुबह मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर कतारे लगनी शुरू हो गई।

चरगांवा विधानसभा ग्रमीण क्षेत्र के वनटांगिया बूथ संख्या 352 पर वोटिंग करने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई थी। धूप होने के बावजूद मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लगे हुए थे।मतदान के दौरान बुजुर्गों में उत्साह दिखाई दिया। बढ़ती उम्र के साथ ही लोकतंत्र की मजबूती में उनकी गहरी आस्था भी दिखी।इस दौरान लड़खड़ाते कदमों से बूथों की ओर पूरे जज्बे के साथ पहुंचे, तो सुरक्षा कर्मियों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया।

मतदान के बाद विभिन्न मतदान कर्मियों ने लोगो से मतदान की अपील की। साथ ही  लोगो कहना है कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। इसमें आप सबकी सहभागिता अनिवार्य है। एक-एक मत अमूल्य है। आपका हर मत उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश की प्रगति को नई दिशा देने वाला है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: काठगोदाम डिपो के फोरमैन से मारपीट

संबंधित समाचार