बरेली: पुराने बीएसए कार्यालय व प्राथमिक विद्यालय में लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। पुराने बीएसए कार्यालय व उसके पास संचालित प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरी किए सामान में साइकिलें, सिलाई मशीन, कंप्यूटर व विभागीय अभिलेख शामिल थे। चोरी का की जानकारी मिलते ही विद्यालय की प्रधानाचार्या की ओर से सुभाषनगर थाने में तहरीर दी गई है। सुभाषनगर …

बरेली,अमृत विचार। पुराने बीएसए कार्यालय व उसके पास संचालित प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोरी किए सामान में साइकिलें, सिलाई मशीन, कंप्यूटर व विभागीय अभिलेख शामिल थे। चोरी का की जानकारी मिलते ही विद्यालय की प्रधानाचार्या की ओर से सुभाषनगर थाने में तहरीर दी गई है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के वीरभट्टी स्थित पुराने बीएसए कार्यालय के पास ही आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट विद्यालय) संचालित होता है। बुधवार की रात चोरों ने स्कूल व बीएसए कार्यालय के ताले तोड़कर वहां रखा लाखों का सामान चोरी कर लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता सक्सेना ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे वह और चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी रेखा बिष्ट के साथ स्कूल पहुंची थीं। वहां बीएसए कार्यालय का पिछला दरवाजा व स्कूल के पुराने भवन के ताले टूटे देखे तो दंग रह गईं।

उनकी सूचना पर कुछ ही देर में स्टाफ के अन्य शिक्षक भी स्कूल पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। सुभाषनगर पुलिस पहुंचने के बाद प्रधानाचार्या जब पुराने भवन के अंदर पहुंची तो वहां की किबाड़ों की कुंडियां मुड़ी हुई थीं।

साथ ही भवन में रखीं पांच साइकिलें, मय पायदान के दो सिलाई मशीनें, यूपीएस व मॉनिटर सहित दो कंप्यूटर सिस्टम, एक प्रिंटर, विद्यालय के पुराने अभिलेख, व बच्चों को बांटने के लिए दिए जाने वाले कुछ सरकारी बैग समेत स्कूल के शौचालयों में लगी पानी की टंकियां भी गायब थीं। वहीं जांच करने पर पता चला कि स्कूल की चाहरदीवारी का ऊपरी हिस्सा भी टूटा हुआ था।

जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने सामान को दीवार के ऊपर से बाहर पहुंचाया। प्रधानाचार्या की ओर से पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: पांच दिवसीय रोवर शिविर का आरंभ

 

संबंधित समाचार