बांदा: जिला अस्पताल का केंद्र की टीम ने लिया जायजा, ग्रेडिंग के लिए भेजी जाएगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। गुरुवार को जिला अस्पताल निरीक्षण के लिए केंद्रीय सरकार की 2 सदस्यीय टीम पहुंची थी। हॉस्पिटल को ग्रेडिंग दिलाने के लिए ये निरीक्षण किया गया। दिल्ली और चेन्नई से आए टीम मेंबर ने चाइल्ड वार्ड, महिला वार्ड, औषधि वितरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड एक्स-रे परीक्षण आदि का निरीक्षण किया। टीम ने चेक लिस्ट तैयार की थी …

बांदा। गुरुवार को जिला अस्पताल निरीक्षण के लिए केंद्रीय सरकार की 2 सदस्यीय टीम पहुंची थी। हॉस्पिटल को ग्रेडिंग दिलाने के लिए ये निरीक्षण किया गया। दिल्ली और चेन्नई से आए टीम मेंबर ने चाइल्ड वार्ड, महिला वार्ड, औषधि वितरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड एक्स-रे परीक्षण आदि का निरीक्षण किया।

टीम ने चेक लिस्ट तैयार की थी जिसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी और उसी के आधार पर हॉस्पिटल को ग्रेडिंग मिलेगी। डॉ. गायत्री और अरुण त्रिवेदी ने बताया कि केंद्रीय सरकार द्वारा हम लोगों को चयनित कर कर यहां भेजा गया है। हम लोग यहां की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर केंद्र सरकार को रिपोर्ट पहुंचाएंगे। हमारे पास चेक लिस्ट है। यहां की रिपोर्ट सरकार तक पहुंचाएंगे। व्यवस्थाओं के हिसाब से चिकित्सालय को ग्रेड दी जाती है।

पढ़ें- आगरा: वनखंडी महादेव मंदिर के महंत ने देर रात त्यागा शरीर, परिसर में दी जाएगी समाधि

संबंधित समाचार