आजमगढ़: लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे नौ पुलिसकर्मी हुए निलंबित
आजमगढ़। प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनाव में महत्वपूर्ण ड्यूटी होने के बाद भी पुलिस कर्मी अभी तक उपस्थित नहीं हुए। पुलिसकर्मियों पर बिना अवकाश लिए अनुपस्थित रहने का आरोप है। जिस पर कदम उठाते हुए एसपी अनुराग आर्य ने लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी …
आजमगढ़। प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनाव में महत्वपूर्ण ड्यूटी होने के बाद भी पुलिस कर्मी अभी तक उपस्थित नहीं हुए। पुलिसकर्मियों पर बिना अवकाश लिए अनुपस्थित रहने का आरोप है। जिस पर कदम उठाते हुए एसपी अनुराग आर्य ने लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
एसपी का कहना है कि निलंबित हुए सभी सिपाहियों की जांच सीओ से कराई जाएगी। जिसके बाद पुलिसकर्मि अगर जांच के दौरान दोषी पाये जाएगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निलंबित पुलिस कर्मियों में प्रमुख रूप से आरक्षी मनीष कुमार, राज कुमार जायसवाल, राजेश कुमार, अवधेश राठौर, सुनील कुमार दिनकर, फागू लाल यादव, देवनाथ यादव, दीपक वर्मा और आरक्षी उत्तम प्रताप सिंह है। इन सभी सिपाही पर बिना कारण के अवकाश लिए बिना अनुपस्थित रहने का आरोप है।
एसपी ने बताया की जिले में सातवें चरण का चुनाव 7 मार्च को होना है। जिसकी तैयारी में जिला प्रशासन लग गये है। और जिले के पुलिस कर्मियों के साथ बाहर से आने वाली फोर्स की ड्यूटी लगातार लगाई जा रही है, इससे जिले में निष्पक्ष विधानसभा का चुनाव संपन्न कराया जा सके। ऐसे में इन लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़े-वरुण धवन ने सारा अली खान के साथ शेयर की थ्रोबैक फोटो, फैंस ने दिखाया प्यार
