मेरठ: CCSU में जल्द होगा Phd entrance exam, मार्च में जारी होंगे फॉर्म
मेरठ। जिले के चौधरी चरण सिंह विवि में फिर से पीएचडी की कक्षाएं शुरू होने जा रही है। मार्च में विवि में पीएचडी एंट्रेस परीक्षा के लिए फार्म अप्लाई कर मई में एंट्रेस टेस्ट दिया जाएगा। सीसीएसयू में बीते सात साल से पीएचडी का एंट्रेंस एग्जाम नहीं हुआ है। लेकिन अब पीएचडी करने के लिए विद्यार्थियों …
मेरठ। जिले के चौधरी चरण सिंह विवि में फिर से पीएचडी की कक्षाएं शुरू होने जा रही है। मार्च में विवि में पीएचडी एंट्रेस परीक्षा के लिए फार्म अप्लाई कर मई में एंट्रेस टेस्ट दिया जाएगा।
सीसीएसयू में बीते सात साल से पीएचडी का एंट्रेंस एग्जाम नहीं हुआ है। लेकिन अब पीएचडी करने के लिए विद्यार्थियों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा, विश्वविद्यालय जल्द ही पीएचडी का एंट्रेंस एग्जाम कराने जा रहा है। अगले महीने मार्च में एंट्रेंस एग्जाम के लिए विज्ञापन प्रकाशित कर दिया जाएगा और मई में इसकी परीक्षा भी करा दी जाएगी।
सीसीएसयू की कुलपति प्रो संगीता शुक्ला ने रिसर्च अनुभाग को विभागानुसार सीटों की संख्या एकत्र करने के लिए निर्देश दिए है। और तो और कुलपति ने विश्वविद्यालय में रिसर्च गाईड बनाने के भी निर्देश दिए हैं। अब जल्द ही पीएचडी एंट्रेंस का समन्वयक नियुक्त कर प्रोसोस भी शुरू हो जाएगा।
पढ़ें-आजमगढ़: लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे नौ पुलिसकर्मी हुए निलंबित
