सहूलियत : होली के लिए नौ मार्च से चलेंगी दो विशेष ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रबंधन ने दो विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी है। एक स्पेशल ट्रेन एक सप्ताह में दो और दूसरी ट्रेन चार चक्कर लगाएगी। जिससे यात्रियों को होली पर असुविधा नहीं होगी। रेल प्रबंधन ने होली से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए नौ मार्च …

मुरादाबाद/अमृत विचार। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रबंधन ने दो विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी है। एक स्पेशल ट्रेन एक सप्ताह में दो और दूसरी ट्रेन चार चक्कर लगाएगी। जिससे यात्रियों को होली पर असुविधा नहीं होगी। रेल प्रबंधन ने होली से पहले यात्रियों की सुविधा के लिए नौ मार्च से दो स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। पहली ट्रेन चंडीगढ़ से गोरखपुर जाएगी। यह ट्रेन 10 मार्च की रात 11 बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ से चलेगी और सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेगी और यहां से बरेली के लिए रवाना होगी।

चंडीगढ़ से चलने वाली यह ट्रेन सप्ताह में दो बार चलेगी। वहीं, दूसरी ट्रेन अमृतसर से चलकर बनमनखी जंक्शन तक जाएगी। यह ट्रेन नौ मार्च सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर अमृतसर से चलकर शाम को चार बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और आगे के लिए रवाना होगी। अमृतसर से बनमनखी जंक्शन तक चलने वाली ट्रेन सप्ताह में चार चक्कर लगाएगी। एसीएम पीएस बघेल ने बताया कि होली को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है।

पूर्वांचल को जाने वाली ट्रेनों में नो रूम
मुरादाबाद। मौजूदा समय में पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची भी खत्म हो गई है। जिसके कारण होली पर पूर्वांचल जाने लोगों को परेशानी होना तय है। मुरादाबाद से बनारस, गोरखपुर व बिहार को जाने वाली ट्रेनों में तो प्रतीक्षा सूची में भी टिकट नहीं है। दूसरी ओर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन स्पेशल ट्रेनों में नौ मार्च से टिकट बुकिंग होना शुरू हो जाएगी। होली पर हर साल 10 से 15 दिन पहले ट्रेनों में यात्रियों को आरक्षण में दिक्कत आने लगती है। मुरादाबाद से सबसे ज्यादा पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में परेशानी होती है। अभी होली में लगभग 13 दिन बाकी हैं। लेकिन ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं। मौजूदा समय में पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है। मुरादाबाद से पूर्वांचल की ओर जाने वाली 10 से ज्यादा ऐसी ट्रेनें हैं जिसमें नो रूम की स्थिति है।

ये हैं लंबी प्रतीक्षा सूची वाली ट्रेनें

  • पंजाब मेल एक्सप्रेस
  • कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस
  • आनंद विहार-मालदाटाउन एक्सप्रेस
  • कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस
  • जनता एक्सप्रेस
  • बेगमपुरा एक्सप्रेस
  • दून एक्सप्रेस
  • देहरादून हावड़ा सुपरफास्ट
  • हरिहर एक्सप्रेस
  • गंगा-सतलुज एक्सप्रेस
  • काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने कहा कि ट्रेनों में लगातार बढ़ती प्रतीक्षा सूची के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने की व्यवस्था की गई है, जिसमें नौ मार्च से बुकिंग शुरू हो जायेगी, जिसके बाद यात्रियों को आसानी से टिकट मिल सकेंगे और यात्री आराम से होली के लिए अपने घर जा सकेंगे।

एक महीने तक रास्ते में टर्मिनेट रहेंगी दो जोड़ी ट्रेन
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को एक महीन तक परेशानी भरा सफर करना पड़ेगा। नैनी-प्रयागराज के बीच तीसरी लाइन के लिए शुरू इंटरलाकिंग के चलते रेल संचालन बाधित रहेगा। इसके चलते मंडल की दो जोड़ी ट्रेनें बीच रास्ते टर्मिनेट होंगी। टनकपुर से सिंगरौली और टनकपुर से शक्तिनगर एक्सप्रेस ट्रेनें चौपन रेलवे स्टेशन तक ही चलेंगी। दो मार्च से प्रयागराज के छिवकी स्टेशन पर तीसरी लाइन के लिए इंटर लाकिंग का काम शुरू किया गया है, जिसके कारण मुरादाबाद मंडल की चार ट्रेनें बाधित रहेंगी। रेल मुख्यालय ने काम के चलते ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट करेगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि टनकपुर से सिंगरौली के बीच चलने वाली (15074-73) ट्रेन इंटरलाकिंग के चलते 2 मार्च से 31 मार्च तक शार्ट टर्मिनेट रहेंगी। टनकपुर से ट्रेन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चलती है, जिसके चलते ट्रेन सिंगरौली की बजाय चोपन तक जाएंगी और वापसी में वहीं से चलेगी। दूसरी ओर टनकपुर से शक्तिनगर के बीच चलने वाली (15076-74) ट्रेन भी चोपन तक संचालित होगी। चोपन से शक्तिनगर के बीच इसे रद रखा गया है, 1 मार्च से एक अप्रैल तक ट्रेन शार्ट टर्मिनेट रहेगी।

ये भी पढ़ें : देश में महंगी मेडिकल शिक्षा की पढ़ाई पर अमान अहमद बोला- कहां से आएंगे इतने रुपये, यूक्रेन जाना हमारी मजबूरी

संबंधित समाचार