बांदा: जरैली कोठी दरगाह में मनाया गया उर्स, चादर पोशी के साथ-साथ कव्वाल पार्टियों का आयोजन
बांदा। जिले में हर साल की तरह इस साल भी गुरुवार रात में पुलिस लाइन तिराहे के पास जरैली कोठी दरगाह में हज़रत सैय्यद बाबा का कदीमी उर्स मनाया गया। लगे उर्स में फातिहा ख्वानी, कुरआन ख्वानी,चादर चाढ़ने के साथ भंडारे का इंतजाम किया गया। दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इकबाल अहमद ने बताया कि जैरैली …
बांदा। जिले में हर साल की तरह इस साल भी गुरुवार रात में पुलिस लाइन तिराहे के पास जरैली कोठी दरगाह में हज़रत सैय्यद बाबा का कदीमी उर्स मनाया गया। लगे उर्स में फातिहा ख्वानी, कुरआन ख्वानी,चादर चाढ़ने के साथ भंडारे का इंतजाम किया गया।
दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इकबाल अहमद ने बताया कि जैरैली कोठी वाले सैय्यद बाबा का उर्स लगभग 150 वर्षों से हो रहा है। हर साल की तरह इस साल भी गुरुवार को उर्स का आयोजन किया गया। उर्स में सुबह से ही फातिहा पढ़ने चादर चढ़ाने और मन्नत मांगने वालों का तांता रहा। हिन्दू मुस्लिम दोनों ही धर्म के मानने वाले बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे।
कव्वाल पार्टियों ने खानकाही कव्वालियां सुनाई
दरगाह परिसर में भंडारे का इंतजाम किया गया, जिसमें हिन्दू समाज के बहन-भाइयों का ध्यान रखते हुए शाकाहारी लंगर और व्रत वाले लोगों के लिए जूस और फल वगैरह का इंतजाम भी किया गया। रात में कव्वाल पार्टियों ने खानकाही कव्वालियां सुनाई। सुबह 3 बजकर 11 मिनट पर कुल की फातिहा हुई। जिसके साथ जरैली कोठी वाले सैय्यद बाबा का उर्स समाप्त हो गया।
उर्स में अकीदतमंदों के साथ-साथ मुफ़्ती हबीब उर्रहमान, सईद अहमद पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट बांदा, भाजपा नेता आरिफ खान,डाक्टर सिद्दीक खान, डॉ बीजी गुप्ता, के साथ कई लोग मौजूद रहे।
पढ़ें-अनिल देशमुख का बयान दर्ज करने दूसरे दिन मुंबई जेल में पहुंचे सीबीआई अधिकारी
