बस्ती: सड़क हादसे में तीन जवानों की मौत, चालक हुआ फरार
बस्ती। जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बोलेरो सवार केन्द्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की मौत हो गयी है जबकि गाड़ी चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि विधानसभा चुनाव मे डयूटी करने आये केन्द्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) की …
बस्ती। जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बोलेरो सवार केन्द्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के तीन जवानों की मौत हो गयी है जबकि गाड़ी चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि विधानसभा चुनाव मे डयूटी करने आये केन्द्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) की सी-112 कंपनी के जवान बीती देर रात बोलेरो गाड़ी से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे कि खाजौला चौकी क्षेत्र मे नरियायांव गांव के समीप एक ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दिया।
इस हादसे में हीरालाल यादव,जय प्रकाश,हरमेन्द्र राय की मौत हो गयी है जबकि गाड़ी चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।
पढ़ें- मुरादाबाद : यूपी पुलिस में शामिल हुईं 215 महिला सिपाही, कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ
