बहराइच: कलाम फाउंडेशन ने चलाया ‘पक्षी बचाओ अभियान, पक्षियों के शहर छोडऩे से पर्यावरण का बिगड़ रहा संतुलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन कलाम फाउंडेशन ने बहराइच शहर में पंछी बचाओ अभियान के अंतर्गत बहुत से घरों में छत पर रखने के लिए मिट्टी का पानी का बर्तन एवं पंछियों हेतु दाने का वितरण किया तथा लोगों को पंछियों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रेरित किया। फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य अमर सिंह बिसेन …

बहराइच। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन कलाम फाउंडेशन ने बहराइच शहर में पंछी बचाओ अभियान के अंतर्गत बहुत से घरों में छत पर रखने के लिए मिट्टी का पानी का बर्तन एवं पंछियों हेतु दाने का वितरण किया तथा लोगों को पंछियों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रेरित किया।

फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य अमर सिंह बिसेन ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षित है तो हमारा भविष्य भी सुरक्षित है। क्योंकि बढ़ती आबादी के कारण वैसे भी सभी जगह आबोहवा बिगड़ रही है, शहरों में यह स्थिति कहीं ज्यादा भयावह है। इन आबोहवा के बावजूद लोग शहरों में रहने को विवश हैं। लेकिन बेजुबान परिंदे इस आबोहवा से परेशान हैं। वह शहरों से पलायन करने को मजबूर हैं। परिंदों के शहर छोडऩे के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। ऐसे में पक्षियों का जीवन हमारे लिए अति आवश्यक है।

संस्थापक सदस्य विकास जायसवाल धोनी ने बताया कि पंछियों के संरक्षण, भीषण गर्मी में पेयजल, दाना-पानी की व्यवस्था करना हम सभी का फर्ज है। पंछी पर्यावरण में सहयोग करते हैं। पंछियों की ओर से ही अप्रत्यक्ष तौर पर बीजारोपण किया जाता रहा है। क्योंकि यही पंछी बीज खाते समय नई जगहों पर गिराते हैं। जिससे नए पेड़ का उदय होता है। अभियान में राज सिंह, हरिओम शुक्ला, हिमांशु शुक्ला , अतुल सिंह, यश सिंह रैकवार , रणधीर सिंह के साथ अन्य संस्थापक सदस्यों ने यह संकल्प लिया की हम पूरी जिम्मेदारी के साथ पंछियों के संरक्षण और उनके संवर्धन हेतु प्रयास करते रहने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े-लगातार बढ़ रही है राजस्थान की अर्थव्यवस्था, नई बुलंदियों पर ले जाएंगे राज्य को: गहलोत

संबंधित समाचार