शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम बायो से हटाया ‘Mrs Akhtar’, फैंस ने कही यह बड़ी बात
मुंबई। शिबानी दांडेकर और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीती 19 फरवरी को दोनों ने शादी की थी। शादी के कुछ दिनों के बाद शिबानी दांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम बायो में मिसेज अख्तर जोड़ लिया था। लेकिन अब उन्होंने इसे हटा दिया है। इसके बाद फैंस का …
मुंबई। शिबानी दांडेकर और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीती 19 फरवरी को दोनों ने शादी की थी। शादी के कुछ दिनों के बाद शिबानी दांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम बायो में मिसेज अख्तर जोड़ लिया था। लेकिन अब उन्होंने इसे हटा दिया है।

इसके बाद फैंस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि शिबानी दांडेकर को ये टैग पसंद नहीं आया है। बता दें, शादी के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस ने नाम शिबानी दांडेकर-अख्तर कर दिया था। अब उन्होंने एक बार फिर से अपना बायो एडिट किया और बायो में से ‘मिसेज अख्तर’ हटा दिया है। शिबानी दांडेकर ने ऐसा क्यों किया है इसको लेकर उनका कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
पढ़ें- Jalsa Teaser: थ्रिलर ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर विद्या बालन का टीजर हुआ रिलीज
