बहराइच: करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बहराइच। कोतवाली देहात के विजौवापुर के मजरा अराई खुर्द गांव में शुक्रवार दोपहर में करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाली देहात के बेड़़नापुर चौकी क्षेत्र के अराई खुर्द गांव निवासी मोमिना (45) पत्नी मुस्तकीम के घर में मेंन स्वीच से बंधी केबल लोहे के …
बहराइच। कोतवाली देहात के विजौवापुर के मजरा अराई खुर्द गांव में शुक्रवार दोपहर में करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाली देहात के बेड़़नापुर चौकी क्षेत्र के अराई खुर्द गांव निवासी मोमिना (45) पत्नी मुस्तकीम के घर में मेंन स्वीच से बंधी केबल लोहे के छल्ले के बीच से निकली थी।
लोहे के छल्ले से ही एक लोहे का तार बंधा था जिस पर कपड़े रखे थे। केबल कटी होने से लोहे के तार को छू रही थी। दोपहर में जब मोमिना तार के ऊपर से कपड़े उतार रही थी। तभी मोमिना करंट की चपेट में आ गयी।जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक महिला की मौत हो गई।
इससे परिवार में कोहराम मच गया। सभी रोने लगे। परिजनों ने फौरन विद्युत उपकेंद्र फखरपुर को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। सूचना पाकर कोतवाली की पुलिस पहुंची है। पुलिस ने परिवार का बयान दर्ज किया है।
पढ़ें- बीजेपी को रोकने के लिए हम सपा के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं: संजय सिंह
