अयोध्या के तपस्वी परमहंस ने रूस-यूक्रेन की जंग रोकने का दिया ऑर्डर, पुतिन को दी यह नसीहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए तपस्वी परम हंस दास ने वीडियो जारी किया है। बाबा ने वायरल वीडियो में रूस को महान बताते हुए युद्ध रोकने को कहा और यूक्रेन को कहा कि झुक जाए और क्षमा मांगे इसी में यूक्रेन की भलाई है। बाबा का वीडियो …

अयोध्या। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए तपस्वी परम हंस दास ने वीडियो जारी किया है। बाबा ने वायरल वीडियो में रूस को महान बताते हुए युद्ध रोकने को कहा और यूक्रेन को कहा कि झुक जाए और क्षमा मांगे इसी में यूक्रेन की भलाई है। बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा कि- यह मेरा आदेश है, युद्ध को रोक दो।

परमहंस ने कहा, दिस इज़ माय ऑर्डर, स्टॉप वॉर। वायरल वीडियो में संत परमहंस ने कहा रूस रुक जाए और यूक्रेन झुक जाए। मैं इंडियन धर्माचार्य हूं, मेरा नाम तपस्विनी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य है। दिस इज़ माय ऑर्डर, स्टॉप वॉर। बाबा ने आगे कहा कि रूस बनाम यूक्रेन। रूस महान है, इसलिए युद्ध रोके। परमहंस ने कहा कि यूक्रेन ने गलत किया है, इसलिए वह क्षमा मांगे। इसी में सबकी भलाई है, तभी महाविनाश होने से रुक सकता है। जय श्री राम।

इससे पहले भी बाबा ने कहा था कि, वे मोदी जी के बाद देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। परमहंस ने कहा था कि अगर मोदी जी उनसे कहेंगे तो वह प्रधानमंत्री की गद्दी पर बैठ जाएंगे। व

पढ़ें-बहराइच: करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार