जानिए यूपी में कब पूरी तरह होंगे ऑफलाइन स्‍कूल? देखें लेटेस्‍ट अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में काफी समय से बंद स्‍कूल-कॉलेज पिछले महीने खोल दिए गए हैं। पहले कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए स्‍कूल 07 फरवरी से खोले गए थे, जिसके बाद 14 फरवरी से नर्सरी से लेकर 12वीं के लिए स्‍कूल खोल दिए गए। स्‍कूल खुलते ही उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद ने सभी स्‍कूलों को …

लखनऊ। यूपी में काफी समय से बंद स्‍कूल-कॉलेज पिछले महीने खोल दिए गए हैं। पहले कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए स्‍कूल 07 फरवरी से खोले गए थे, जिसके बाद 14 फरवरी से नर्सरी से लेकर 12वीं के लिए स्‍कूल खोल दिए गए। स्‍कूल खुलते ही उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद ने सभी स्‍कूलों को प्री-बोर्ड परिक्षांए आयोजित करने का भी निर्देश दिया था।

बता दें कि दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र, गोवा के साथ-साथ राज्‍यों में हाइब्रिड लर्निंग बंद करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। राज्‍य सरकारों ने स्‍कूलों को पूरी तरह केवल ऑफलाइन पढ़ाई कराने का निर्देश दिया है। साथ ही क्‍लास अटेंड करने के लिए अभिभावकों की आज्ञा की ज़रूरत भी खत्‍म कर दी गई है।

यूपी में अभी ऐसा निर्देश जारी नहीं किया है। स्‍कूल लगभग 2 सप्‍ताह से अधिक समय से ऑफलाइन या हाइब्रिड मोड पर चल रहे हैं। राज्‍य में जल्‍द ही प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। जारी विधानसभा चुनावों के बाद यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परिक्षांए आयोजित की जानी हैं। बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जल्‍द जारी होने वाली है। किसी भी अपडेट के लिए स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.up.nic.in पर देख सकतें हैं।

पढ़ें-अयोध्या के तपस्वी परमहंस ने रूस-यूक्रेन की जंग रोकने का दिया ऑर्डर, पुतिन को दी यह नसीहत

संबंधित समाचार