बाराबंकी : श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व धूमधाम से निकली कलश यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुक्रवार से धर्म रक्षा समिति बुढ़वल रेलवे स्टेशन के तत्वाधान में शुरू हो रही है। जिसमें प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर प्रांगण बुढ़वल रेलवे स्टेशन रामनगर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत कथावाचक आनंद भूषण शास्त्री श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम के द्वारा सुनाई …

बाराबंकी। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुक्रवार से धर्म रक्षा समिति बुढ़वल रेलवे स्टेशन के तत्वाधान में शुरू हो रही है। जिसमें प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर प्रांगण बुढ़वल रेलवे स्टेशन रामनगर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत कथावाचक आनंद भूषण शास्त्री श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम के द्वारा सुनाई जाएगी।

जिसमें सभी भक्तों ने बढ़ चढ़कर अपना सहयोग प्रदान किया है। यह कथा अनवरत 7 दिनों तक चलेगी श्रीमद् भागवत कथा 11 तारीख को भंडारे के साथ संपन्न होगी। श्रीमद्भागवत कथा का संचालन धर्म रक्षा समिति बुढ़वल स्टेशन करेगी।

आज प्रथम दिवस में डीजे के साथ बुढ़वल रेलवे स्टेशन से गायत्री शक्तिपीठ रामनगर तक पैदल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं तथा बच्चियां शामिल रहीं। कलश यात्रा का संचालन विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जिसमें यातायात संबंधी किसी भी प्रकार का व्यवधान न रहे।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं ने पीएम मोदी से मांगी मदद, कहा- यहां हालत बहुत खराब, खाना-पानी तक नहीं मिल रहा

 

संबंधित समाचार